दिशा एनकाउंटर केस: आरोपीयों के परिजनों ने शव लेने से किया इंकार!

दिशा एनकाउंटर केस: आरोपीयों के परिजनों ने शव लेने से किया इंकार!

पूरे देश को दिल दहला देने वाला हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को शुक्रवार अल सुबह तेलंगाना पुलिस ने शादनगर के पास मुठभेड़ में मार गिराया है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, आरोपी शुक्रवार अल सुबह तब मारे गए, जब उन्होंने हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर शादनगर के पास चटनपल्ली से भागने की कोशिश की।

उन्हें उसी स्थान पर गोलियों से भून दिया गया, जहां आरोपियों 27 नवंबर की रात को पीड़िता के साथ हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद के पास सामूहिक दुष्कर्म करने और उसकी हत्या के बाद उसके शव को जलाकर फेंक दिया था।

जांच के हिस्से के रूप में क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए आरोपियों को मौके पर ले जाया गया था, जहां आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मार गिराया।

महिला वेटनरी के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद देशभर में गुस्से की लहर देखने को मिली थी और अपराधियों को तत्काल मौत की सजा देने की मांग की गई थी।

हैदराबाद गैंगरेप और हत्याकांड के आरोपियों के शवों को उनके परिजनों ने लेने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं तेलंगाना पुलिस सभी आरोपियों का अंतिम संस्कार कर सकती है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हैदराबाद एनकाउंटर का मामले में मीडिया रिपोर्टों के आधार पर संज्ञान ले लिया है। तेलंगाना मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की एनकाउंटर में मारे गए हैं। NHRC ने DG से जांचस्‍थल पर तुरंत अपनी टीम भेजने को कहा है ताकि मामले में तथ्‍यों का पता चल सके।

साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर वी. सज्जनार ने कहा कि 27-28 नवंबर की रात युवती के साथ दुष्कर्म हुआ और बाद में जिंदा जला दिया गया। हमने आरोपियों के खिलाफ सबूत इकट्ठे किए और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया।

हमें दस दिन के लिए पुलिस कस्टडी मिली। साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर वी. सज्जनार ने कहा कि आज हम उन्हें आगे के सबूत इकट्ठा करने के लिए लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। हमारे दो हथियार छीन लिए।

इसके बाद पुलिस को आरोपियों पर फायरिंग करनी पड़ी। चारों आरोपियों की मौत गोली लगने के कारण से ही हुई है, इस दौरान एक SI और कॉन्स्टेबल घायल भी हुए हैं।

हमने आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी किया है, ये सभी लोग कर्नाटक-तेलंगाना में कई मामलों के आरोपी थे। साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर ने कहा कि शुक्रवार सुबह 5.45 से 6.15 के बीच में एनकाउंटर हुआ, इन आरोपियों का नाम कई अन्य केस से भी जुड़ा है, इसकी जांच चल रही है।

पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने आगे बताया कि पुलिस ने आरोपियों को चेताया था और सरेंडर करने को कहा था लेकिन उन्होंने फायरिंग करना प्रारंभ कर दिया।

यही कारण रहा कि हमने खुली फायरिंग की और इसी दौरान आरोपी मारे गए। कमिश्नर ने कहा कि जो दो पुलिसवाले घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading