दिल्ली विधानसभा: बीजेपी के बड़े सहयोगी ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान!

दिल्ली विधानसभा: बीजेपी के बड़े सहयोगी ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान!

जेडीयू ने फैसला किया है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी, इस फैसले क बाद राजनीतिक घमासान मचा हुआ है

प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है और बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को चुनाव की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

पार्टी के दिल्ली प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री जदयू महासचिव संजय झा ने कहा कि पार्टी ‘पूरी ताकत’ के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव अगले साल की शुरुआत में हो सकती है।

बिहार के बाहर बीजेपी से मुकाबला
बुधवार को इस बैठक में 70 विधानसभा क्षेत्रों के 3,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के हिस्सा लेने की संभावना है। भले ही जदयू भाजपा की सहयोगी हो, लेकिन इनका गठबंधन सिर्फ बिहार तक ही है और बिहार से बाहर जदयू अकेली ही चुनाव लड़ती रही है।

बिहार से आये लोगों के वोट पर जेडीयू की नज़र
पार्टी की नजर यहां पूर्वांचल और बिहार के लोगों के वोटों पर है ताकि यहां अपनी दावेदारी मजबूत कर सके। 2015 में भी पार्टी ने कुछ सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वे इस साल बड़े स्तर पर चुनाव लड़ेंगे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں