
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम यानी डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाएं 29 अक्टूबर से निशुल्क यात्रा कर सकेंगी. 29 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व भी है. अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में यह घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘रक्षाबंधन के दिन मैं अपनी बहनों को उपहार देना चाहता हूं. 29 अक्टूबर से सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में उनके लिए यात्रा निशुल्क होगी, जो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.’
बताया जा रहा है कि डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात के लिए कैबिनेट के मसौदे को विधि विभाग ने हरी झंडी दे दी है. बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर सरकार को सालाना 300 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. दिल्ली सरकार ने तीन जून को बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त करने का ऐलान किया था. इस योजना के मुताबिक महिलाओं को बसों में पिंक कार्ड दिया जाएगा.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source