राजधानी दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में बीती रात कार सवार बदमाशों ने एक एसयूवी में जा रहे युवक पर अंधाधुंध 40 राउंड फायरिंग की, जिसमें युवक को 20 गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक की पहचान अंचिल के रूप में हुई है जो एक महीने पहले ही जेल से जमानत पर छुटा था। उस पर हत्या के प्रयास का मामला है। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने इसे गैंगवार बताया है।
Delhi: A youth shot dead by unknown assailants in Kanjhawala area of Rohini, yesterday. Investigation underway. pic.twitter.com/8JgXEF6r7W
— ANI (@ANI) February 19, 2020
पुलिस के मुताबिक अंचिल कराला गांव का रहने वाला था और बीती रात वह अपनी एसयूवी से लाडपुर गांव जा रहा था। रात करीब 9.30 बजे बदमाशों ने कार से उसकी एसयूवी को ओवरटेक किया और अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। बदमाशों ने करीब 40 राउंड गोलियां उसकी कार पर बरसाई, जिसमें 20 गोली अंचिल के शरीर के कई हिस्सों में जा घुसी।