
नई दिल्ली : बीजेपी ने अगले साल देश की राजधानी दिल्ली होने वाले सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। खबर है कि मनोज तिवारी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि भाजपा दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, पुरी, जो दिल्ली भाजपा के सह-प्रभारी भी हैं, ने कहा: “हम मनोज तिवारी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वह (तिवारी) मुख्यमंत्री बने। “
हालांकि, बाद में पुरी ने एक ट्वीट में स्पष्ट किया कि उनका मतलब है कि भाजपा तिवारी के नेतृत्व में भारी जनादेश के साथ जीतेगी और पार्टी ने किसी भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर रविवार को कहा कि, अगर उन्हें सीएम बनाया गया तो वे जिम्मेदारी उठाएंगे। गौरतलब है कि अगले कुछ महीनों में दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source