दिल्ली- जय श्रीराम न कहने पर मौलवी को जान से मारने की कोशिश, FIR दर्ज

दिल्ली- जय श्रीराम न कहने पर मौलवी को जान से मारने की कोशिश, FIR दर्ज

देश की  राजधानी दिल्ली में एक मौलाना को जय श्रीराम नहीं बोलने पर कार से टक्कर मार देने की घटना सामने आई है

मोहम्मद मोमिन नाम के मौलाना का आरोप है कि रोहिणी इलाके में कार सवार कुछ लोगों ने उसे धक्का मारा। कार में जो सवार थे उन्होंने जय श्रीराम बोलने के लिए कहा लेकिन उसने अनसूनी कर दी।

उसके बाद उन लोगों ने गालीगलौज की और मारपीट की जिसके बाद वो चोटिल हो गया। पीड़ित का कहना है कि वो लगातार पूछ रहा था कि उसका अपराध क्या है । लेकिन मारपीट करने वाले सिर्फ गाली देते रहे। उसे यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर उसकी खता क्या है।

डीसीपी एस डी मिश्रा का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जहां तक पीड़ित शख्स मोहम्मद मोमीन का कहना है कि उसे कार सवारों ने धार्मिक स्लोगन को बोलने के लिए कहा था तो उसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। इस घटना के लिए जो कोई भी दोषी होगा उसे कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading