दारुल उलूम देवबन्द के मोहतमिम से छात्रों ने माँगा इस्तीफा,जमकर हुई नारेबाजी,जानिए फिर क्या हुआ ?

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के शहर देवबन्द में विश्वविख्यात दीनी मदरसे दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मुफ़्ती अबुल क़ासिम नोमानी के एक बयान को लेकर काफी हंगामा खड़ा हो गया है हालांकि शुक्रवार को मोहतमिम की तरफ से इस का खंडन भी किया गया है लेकिन उस के बाद भी विवाद बढ़ता ही दिख रहा है।

गुरुवार को वॉयरल वीडियो के बाद सामने आए इस बयान के बाद जहां मुस्लिम समाज में रोष पाया जा रहा है वहीं अब दारुल उलूम देवबंद के छात्र भी मोहतमिम और नायब मोहतमिम के खिलाफ खुल सामने आ गए।

शुक्रवार की देर शाम दारुल उलूम के छात्रों ने दोनों ओहदेदारों के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए जमकर हंगामा किया और उनके इस इस्तीफे की मांग की।

बता दें कि गुरुवार को देवबंद के डाक बंगले पर अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ़्ती अबुल क़ासिम नोमानी ने गृह राज्यमंत्री द्वारा लोकसभा में एनआरसी को लेकर दिए गए लिखित बयान का ज़िक्र करते हुए कहा था कि महिलाओं को फिलहाल धरना प्रदर्शन समाप्त कर देना चाहिए। उनके इस बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुई तो मुस्लिम समाज में इस को लेकर नाराज़गी पैदा हो गई।

शुक्रवार को मोहतमिम दारुल उलूम ने इस बयान का खंडन भी किया, इसी बयान को लेकर दारूल उलूम देवबंद के सैकड़ों छात्रों ने रात्री के समय संस्था के परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी और मोहतमिम व नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल ख़ालिक़ मद्रासी के इस्तीफे की मांग करने लगे, गुस्साए छात्रों का कहना था कि दोनों ओहदेदार अपने बयान से रुजू करें और प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर बयान की तरदीद करें।

वहीं छात्रों के हंगामे के चलते दारुल उलूम के दरक़ाज़े बन्द कर दिए गए थे हालांकि हंगामे को लेकर दारुल उलूम का कोई भी ज़िम्मेदार कुछ कहने को तैयार नहीं है। छात्रों के हंगामे की जानकारी मिलने पर ख़ुफ़िया एजेंसी के अधिकारी भी दारुल उलूम पहुंच गए।

हालांकि बाद में कई उस्ताज़ों के साथ मोहतमिम मुफ़्ती अबुल क़ासिम नोमानी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तलबा के सामने अपनी बात रखी जिस के बाद छात्र शांत हो गए।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading