दर्द निवारक हर्बल तेल का प्रमोशन करने पर गोविंदा और जैकी श्रॉफ पर जुर्माना!

दर्द निवारक हर्बल तेल का प्रमोशन करने पर गोविंदा और जैकी श्रॉफ पर जुर्माना!

फिल्म अभिनेता गोविंदा और जैकी श्रॉफ पर दर्द मिटाने वाले तेल का विज्ञापन करना भारी पड़ गया है। गोविंदा और जैकी श्रॉफ पर मुजफ्फरनगर की एक उपभोक्ता अदालत ने 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, अभिनेताओं पर लगे इस जुर्माने की वजह भी बेहद खास है। असल में, किसी शख्स ने तेल कंपनी पर केस दर्ज किया था कि विज्ञापन में तेल से दर्द मिटने के दावा किया था, परन्तु उनका दर्द नहीं मिटा। ऐसे में कोर्ट ने अभिनेताओं और कंपनी पर जुर्माना लगाया है।

कोर्ट ने दर्द निवारक तेल का प्रचार करने के लिए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला पांच साल पहले का है, जब एक शख्स ने हर्बल ऑयल बनाने वाली कंपनी और इसके दो सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

अब कोर्ट ने इसपर फैसला सुनाया है और एक्टर्स और तेल कंपनी पर जुर्माना लगाया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि तेल खरीदने के 15 दिनों में दर्द निवारण नहीं हुआ, जैसा कि इसके विज्ञापन में दावा किया गया था। वर्ष 2012 में जुलाई में मुजफ्फरनगर के वकील अभिनव अग्रवाल ने अखबार में विज्ञापन देखकर अपने 70 वर्षीय पिता बृजभूषण अग्रवाल के लिए 3600 रुपये की कीमत वाला यह तेल खरीदा था और कंपनी ने दावा किया था कि दर्द ठीक ना होने पर पैसे वापस दे दिए जाएंगे।

परन्तु दर्द ठीक ना होने की स्थिति में पैसे वापस मांगे गए तो कंपनी प्रतिनिधि ने पैसे देने से मना कर दिया|

शिकायतकर्ता का कहना है कि गोविंदा और जैकी श्रॉफ इस कंपनी का प्रचार कर रहे हैं तो उन्होंने यह खरीद लिया।

अब कोर्ट ने गोविंदा, जैकी श्रॉफ समेत पांच लोगों पर जुर्माना लगाया है और अन्य कानूनी खर्चो के साथ-साथ अग्रवाल को 9 प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर के साथ 3600 रुपये का भुगतान करने के लिए भी कहा गया है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں