थाईलैंड का पुराना वीडियो हज़ यात्रियों के बैग से सामान चुराते कर्मचारी के रूप में साझा

हज पर जाने वाले हाजियों के बेग से चोरी करते हुऐ आप भी देखे और दूसरो को भी दिखाये ताकी हज कमेठी और एयरपोर्ट ऑथोरिटी तक यह बात पहुँचाई जा सके

उपरोक्त संदेश के साथ सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर हो रहा है। 2:41 मिनट के वीडियो में एयरपोर्ट के कर्मचारी को यात्रियों के बैग खोलते हुए देखा जा सकता है।

 

हज पर जाने वाले हाजियों के बेग से चोरी करते हुऐ आप भी देखे और दूसरो को भी दिखाये ताकी हज कमेठी और एयरपोर्ट ऑथोरिटी तक यह बात पहुँचाई जा सके

Posted by Ziya Rahman on Wednesday, 27 June 2018

उपरोक्त पोस्ट जून 2018 की है। इस वीडियो को लाखों बार देखा और करीब 48,000 बार साझा किया गया है। एक अन्य पोस्ट को 69,000 से अधिक बार शेयर किया गया है। हालांकि, इस वीडियो को हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट किया गया है।

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि इस वीडियो को ट्विटर पर भी 2018 में साझा किया गया था।

ऑल्ट न्यूज़ के एप्प पर भी इसकी पड़ताल करने के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ है।

तथ्य जांच

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि थाईलैंड का है और यह 2017 की घटना से संबंधित है।

कीवर्ड्स ‘airport baggage handler stealing’ (एयरपोर्ट सामान संचालक द्वारा चोरी) का प्रयोग करके, ऑल्ट न्यूज़ को इस घटना की कई खबरें मिलीं। 13 अक्टूबर, 2017 को प्रकाशित डेली मेल यूके के अनुसार, यह घटना फुकेट में हुई थी। बैग संचालक को एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मचारी ने सिंगापूर की फ्लाइट में बैग से सामान निकालते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक, “उसने एक यात्री के बैग से ब्लूटूथ स्पीकर चुराया था, जिसे वह वापस देने के लिए भी मान गया था। चोरी करनेवाले को यह नहीं पता था कि इस घटना को रिकॉर्ड किया जा रहा है और बाद में उसे इसके लिए सज़ा भी दी जाएगी”(अनुवाद)। इस घटना पर इंडिया टुडे ने भी रिपोर्ट प्रकाशित किया था।

द नेशनल थाईलैंड के मुताबिक, अपराधी 27 वर्षीय अब्दुल्लाह मायेह है, जो फुकेट अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट में काम करने वाला सामान संचालक है। रिपोर्ट के मुताबिक, “जब पुलिस ने उसे यह वीडियो दिखाया, तो उसने कबूल कर लिया स्पीकर को हवाई अड्डे के सार्वजनिक सेवा विभाग को लौटा दिया ताकि स्पीकर को उसके सही मालिक तक पंहुचाया जा सके। अब्दुल्लाह पर चोरी का आरोप लगाया गया और उसे आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया।”(अनुवाद)

एयरपोर्ट कर्मचारी द्वारा यात्री के बैग से सामान चुराने की घटना का पुराना वीडियो, हाल ही में इस झूठे दावे से साझा किया गया कि हज़ यात्रियों के बैग से सामान चुराया जा रहा है। यह वीडियो थाईलैंड के फुकेट में रिकॉर्ड किया गया था।

The post थाईलैंड का पुराना वीडियो हज़ यात्रियों के बैग से सामान चुराते कर्मचारी के रूप में साझा appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں