
बॉलीवुड अभिनेत्री एवं निर्देशक नंदिता दास ने तेलुगु फिल्म ‘‘विराटपर्वम’’ में काम करने का फैसला कर ही लिया। फिल्म में प्रमुख भूमिका सई पल्लवी और राना डग्गूबाती निभाएंगे।
निर्देशन वेणु उदगुला का होगा। बताया जा रहा है करीब एक दशक बाद नंदिता ने तेलुगु सिनेमा में अपनी वापसी की है। उनकी आखिरी तेलुगु फिल्म ‘‘कमली’’ थी जो 2006 में रिलीज हुई थी।
उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा ‘‘मैंने एक फिल्म के लिए शूटिंग की जो उस भाषा में है जो मैंने करीब एक दशक से नहीं बोली है। लेकिन जब मैं सेट पर होती हूं तो पूरा माहौल एक मजबूत पटकथा का आनंद लेने वाला होता है और निर्देशक होने की जिम्मेदारी भी नहीं होती। फिल्म में मेरा किरदार छोटा है लेकिन महत्वपूर्ण है।’
नवोदय टाइम्स पर छपी खबर के अनुसार, नंदिता ने एक बयान में बताया ‘‘निर्देशक और यूनिट के सदस्य पेशेवर तथा दोस्ताना हैं। सई पल्लवी जैसे कलाकार के साथ काम करना बहुत ही मजेदार है।
मैं फिल्म में राना डग्गूबाती के साथ काम करने को लेकर भी काफी उत्साहित हूं।’’ ‘‘विराटपर्वम’’ 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है जिसकी कहानी नक्सली आंदोलन पर केंद्रित है।
उनका कहना है फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में हो रही है। शूटिंग शैड्यूल से अलग फ्री टाइम में वह अपनी टीम के साथ सेट पर काफी एन्जाय करती हुई भी नजर आ रहीं है ।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source