तुर्की का यूरोपीय देशों को धमकी, कहा- ‘ये देश आतंकियों के लिए होटल नहीं’

तुर्की का यूरोपीय देशों को धमकी, कहा- ‘ये देश आतंकियों के लिए होटल नहीं’

तुर्की के गृहमंत्री ने कहा है कि उनका देश दाइश के आतंकवादियों का होटल नहीं है और अन्करा, इस आतंकवादी गुट के युरोपीय सदस्यों को उनके देश वापस भेजेगा।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, तुर्की के गृहमंत्री ” सुलैमान सोयलू” ने कहा कि दाइश के युरोपीय सदस्यों की नागरिकता समाप्त किये जाने के युरोपीय नेताओं के बयानों को स्वीकार नहीं किया जा सकता और तुर्की दाइश के बंदियों को उनके देशों में वापस भेज कर रहेगा।

तुर्की के गृहमंत्री ने शरणार्थियों और युरोपीय आतंकवादियों के बारे में युरोपीय देशों के व्यवहार को ज़िम्मेदारी से भागना बताया और कहा कि तुर्की, किसी भी आतंकवादी के लिए होटल नहीं है और हर आतंकवादी को इस देश से निकलना होगा।

याद रहे उत्तरी सीरिया में तुर्की के सैन्य अभियान के आंरभ के साथ ही तुर्की की ओर से दाइश के आतंकवादियों की गिरफ्तारी की खबरें दी जाती रही हैं।

उत्तरी सीरिया पर तुर्की के हमले का युरोपीय देशों ने समर्थन नहीं किया जिसकी वजह से तुर्की युरोपीय देशों को यह धमकी दे रहा है कि वह अपनी सीमाएं खोल देगा और शरणार्थियों की बाढ़ युरोप की ओर बढ़ जाएगी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading