तीन बीवियां और एक पति की अजीबोगरीब कहानी!

तीन बीवियां और एक पति की अजीबोगरीब कहानी!

आपसी मतभेद भुलाकर एक कंपाउंडर की तीन बीवियां साथ साथ रहेंगीं। नारी उत्थान केंद्र में इसको लेकर समझौता हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत की फाइल बंद कर दी है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि मार्च 2019 में उसका निकाह मुगलपुरा में रहने वाले युवक से हुआ था। उन्होंने बताया कि पति की पहले से ही दो बीवियां थीं।

इसकी जानकारी होने के बाद भी उसने निकाह किया था। लेकिन निकाह के बाद पति की दूसरी बीवी उससे झगड़ा करने लगी। दबाव बनाने लगी कि वह पति को तलाक देकर उससे अलग हो जाए। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने एसएसपी से शिकायत की।

एसएसपी ने मामले की जांच नारी उत्थान केंद्र भेजी। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संध्या रावत ने बताया कि दोनों ही कंपाउंडर और उसकी तीनों बीवियों को शुक्रवार को नारी उत्थान केंद्र बुलाया गया था। यहां पर काउंसलिंग की गई तो तीनों बीवियां साथ-साथ रहने के लिए राजी हो गईं।

उन्होंने बताया कि गलतफहमी होने के कारण वे एक दूसरे से झगड़ने लगी थीं, उनको अब कोई आपत्ति नहीं है। कंपाउंडर ने बताया कि वह तीनों बीवियों को एक साथ रखेगा। दोबारा झगड़ा न करने के लिखित आश्वासन मिलने के बाद इस मामले में समझौता हो गया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading