
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. हैदराबाद में इस कानून के खिलाफ हज़ारों लोगों ने प्रदर्शन किया. यहां एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में हुए इस तिरंगा मार्च में सभी धर्मों के लोगों की भागेदारी देखने को मिली. इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 25 जनवरी की रात चारमीनार पर 26 जनवरी का जश्न मनाएंगे और 30 जनवरी को (गांधीजी की पुण्यतिथि) के दिन ह्यूमन चैन बनाया जाएगा.
This sea of
from Hyderabad is saying NO to #CAA_NRC_NPR.
This is proof enough of our citizenship.
Grateful to all who participated & helped organise this massive gathering today. Special thanks to @TelanganaPolice for their cooperation pic.twitter.com/3OBurcKa0Z
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) January 10, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
इस प्रदर्शन का आयोजन यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमिटी के बैनर तले किया गया था. जुम्मे की नमाज के बाद ईदगाह मीर आलम से शास्त्रीपुरम ग्राउंड तक ये पैदल रैली हुई. यह तिरंगा रैली तकरीबन 4 किलोमीटर लंबी रही. इसके बाद ओवैसी ने लोगों को संबोधित किया. तिरंगा रैली में लोगों के हाथों में पोस्टर-बैनर भी थे. पोस्टर और बैनर में असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी की तस्वीर, उनके पिता की तस्वीर के साथ कानून की खिलाफत के नारे भी लिखे थे.
भीड़ में लोगों के हाथों में अंबेडकर की तस्वीर भी थी. इन लोगों का कहना था कि वो अंबेडकर के संविधान को मानते हैं लेकिन इस नए कानून को नहीं मानते हैं. संविधान की प्रस्तावना के हिस्से को लिखकर उनको आधार मान लोग इस नए कानून का विरोध कर रहे थे.
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK
from Hyderabad is saying NO to