तिब्बत का वीडियो महाराष्ट्र के अंबोली घाट की कार दुर्घटना बताकर शेयर

सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में दावा किया गया है कि अंबोली घाट में एक गाड़ी से बड़ा पत्थर टकरा गया। कई तरह के दावे किये गए है, जिसमें इस दुर्घटना को अलग अलग स्थानों से जोड़ा गया है। व्हाट्सअप पर इस वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि यह अंबोली घाट (गोवा) की घटना है, ट्विटर पर इस वीडियो को अंबोली घाट (बेलगाम) का बताया गया है और फेसबुक पर इस वीडियो के साथ दावा किया गया है कि यह घटना अंबोली घाट (गोवा के रास्ते) में हुई थी।

तथ्य जांच

गूगल पर एक आसान सा सर्च करने से हमें पता चला कि अंबोली घाट महाराष्ट्र के केगड में है, जो कर्नाटक के बेलगाम से 1 घंटे 45 मिनट की दूरी पर स्तिथ है और गोवा से लगभग 3 घंटे की दूरी पर है।

ऑल्ट न्यूज़ ने वीडियो को इनविड के ज़रिये कई की-फ्रेम में तोड़ा और यांडेक्स पर इन की-फ्रेम को रिवर्स सर्च किया, जिसके बाद हमें यूट्यूब पर CGTN (China Global Television Network) द्वारा अपलोड किया गया एक वीडियो मिला। वीडियो के साथ दिए गए विवरण में लिखा गया है कि यह घटना 3 अक्टूबर, 2018 को चीन में तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र में हुई थी। इसमें आगे बताया गया है कि,“पुलिस के मुताबिक, यह घटना प्राकृतिक रूप से हुई थी। इसमें कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ था”-(अनुवाद)।

इस जानकारी का उपयोग करते हुए, ऑल्ट न्यूज़ ने गूगल पर की-वर्ड्स से सर्च किया। इससे हमें डेली मेल, द वेदर चैनल और न्यूजफ्लेयर के अन्य समाचार लेख और वीडियो मिले, जिसमें CGTN द्वारा की गई रिपोर्ट की पुष्टि की गई है।

डेली मेल द्वारा प्रकशित किये गए लेख में इस घटना के बारे में और जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि गाड़ी G318, सबसे लंबे चीन के राष्ट्रीय मार्गों में से एक पर से जा रही थी। यह रास्ता शंघाई से तिब्बत क्षेत्र तक जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है,”3 अक्टूबर को हुई इस घटना के डैशकैम फुटेज में, तिब्बत में सड़क के विपरीत लेन में चल रही SUV गाड़ी पर एक बड़े पत्थर को टकराते हुए देखा जा सकता है”-(अनुवाद)।

भारतीय सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह घटना महाराष्ट्र के अंबोली घाट की है। हालांकि, यह वीडियो 3 अक्टूबर, 2018 को चीन के राष्ट्रिय मार्ग G318 में हुई घटना से संबधित है।

The post तिब्बत का वीडियो महाराष्ट्र के अंबोली घाट की कार दुर्घटना बताकर शेयर appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading