तारेक फ़तेह का झूठा दावा: पाकिस्तान में बच्चे को पोलियो का टिका लगावाने से इनकार करती मां

पाकिस्तानी-कनाडियन लेखक तारेक फ़तेह ने एक वीडियो इस दावे से ट्वीट किया कि पाकिस्तानी मां अपने बच्चे को टिका लगाने से इनकार कर रही हैं। ट्वीट के अनुसार, “पाकिस्तानी मां ने पोलियो कार्यकर्ता को देखते ही दरवाज़ा बंद किया। वह दो महिला कार्यकर्ताओं पर चिल्लाई भी।” (अनुवाद) तारेक फ़तेह ने अपने ट्वीट को अब डिलीट कर लिया लिया है, लेकिन उससे पहले उनके ट्वीट को 9000 बार रिट्वीट और 2 लाख बार देखा जा चूका था।

इस वीडियो को कई उपयोगकर्ताओं ने भी ट्वीट किया है।

समान दावे से यह वीडियो फेसबुक और यूट्यूब पर भी साझा किया गया है।

फिल्म की क्लिप

तारेक फ़तेह द्वारा ट्वीट किया गया वीडियो 2018 की एक पाकिस्तानी फिल्म ‘लोड वेडिंग’ का है। फिल्म के मुख्य अभिनेत्री मेहविश हयात ने इस गलत सूचना के बारे में ट्वीट करते हुए बताया।

यूट्यूब पर यह समान क्लिप 2 अगस्त, 2018 को अपलोड की गई थी। कोई भी व्यक्ति अगर इस वीडियो को ध्यानपूर्वक देखे तो कैमरा और प्रोडक्शन टीम को वीडियो में देखा जा सकता है।

इस प्रकार तारेक फ़तेह ने एक फिल्म की क्लिप को शेयर करते हुए दावा किया कि पाकिस्तानी मां ने बच्चे को टिका लगाने से इनकार करते हुए महिला कार्यकर्ता को डांटा।

The post तारेक फ़तेह का झूठा दावा: पाकिस्तान में बच्चे को पोलियो का टिका लगावाने से इनकार करती मां appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi

اپنی رائے یہاں لکھیں