डे नाइट टेस्ट: बांग्लादेश की टीम को तेज भारतीय गेंदबाजों ने किया अॉल आउट!

डे नाइट टेस्ट: बांग्लादेश की टीम को तेज भारतीय गेंदबाजों ने किया अॉल आउट!

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट मैच को पहले ही दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने यादगार बना दिया।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, इशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने मिलकर बांग्लादेश की पूरी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

भारतीय सरजमीं पर टेस्ट इतिहास में यह महज चौथा मौका है जब तेज गेंदबाजों ने विरोधी टीम को ऑलआउट किया।

टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत की धारदार गेंदबाजी के आगे पूरी टीम महज 106 रन पर ढेर हो गई।

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 5 विकेट झटकर इतिहास रच दिया। वह पिंक बॉल से 5 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बने। उमेश यादव ने तीन जबकि शमी ने दो विकेट चटकाए।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading