ट्रांसफर किये जाने के बाद मद्रास हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश विजया के ताहिलरमानी का इस्तीफा

ट्रांसफर किये जाने के बाद मद्रास हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश विजया के ताहिलरमानी का इस्तीफा

मद्रास हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश विजया के ताहिलरमानी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यह कदम तब उठाया जब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें मेघालय हाई कोर्ट ट्रांसफर किए जाने के आदेश पर पुनर्विचार करने का उनका अनुरोध ठुकरा दिया. पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि विजया ताहिलरमानी ने शुक्रवार रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा भेजा है. उन्होंने भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को इसकी एक प्रति भी भेजी है.

विजया के ताहिलरमानी को पिछले साल आठ अगस्त को मद्रास हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था. बीती 28 अगस्त को रंजन न्यायमूर्ति गोगोई के नेतृत्व वाले कॉलेजियम ने हाल में उन्हें मेघालय हाई कोर्ट स्थानांतरित किए जाने की सिफारिश की थी. उसी दिन कॉलेजियम ने मेघालय हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एके मित्‍तल को मद्रास हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का फैसला किया. जस्टिस विजया ताहिलरमानी से मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर के मुताबिक जवाब मांगा गया तो उन्‍होंने दो सितंबर को कॉलेजियम से ट्रांसफर पर फिर से विचार करने की गुजारिश की. तीन सितंबर को कॉलेजियम ने अपने फैसले पर कायम रहने की बात कही. इसके बाद विजया ताहिलरमानी ने इस्तीफा दे दिया.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading