ट्रंप भगवान हैं क्या जो 70 लाख लोग उनका स्वागत करेंगे- अधीर रंजन

ट्रंप भगवान हैं क्या जो 70 लाख लोग उनका स्वागत करेंगे- अधीर रंजन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ट्रंप अपना हित साधने के लिए भारत आ रहे हैं। ट्रंप भारत का हित नहीं देखेंगे। 70 लाख लोगों द्वारा ट्रंप के स्वागत करने की बात पर अधीर रंजन ने कहा कि ट्रंप भगवान हैं क्या, हमारे लिए तो वो अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। तो फिर इनके लिए 70 लाख लोगों को खड़ा करने की क्या जरूरत है?  गौरतलब है कि भारत दौरे से पहले ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत पसंद करता हूं। पीएम मोदी ने मुझे बताया कि हवाई अड्डे और स्टेडियम के बीच 70 लाख लोग मौजूद रहेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बनने जा रहा है। यह बहुत ही रोमांचक होने वाला है।

समाचार एजेंसी एनआई से बातचीत में अधीर रंजन चौधरी ने कहा, अमेरिका के बाजार में वह हमें नहीं जाने देना चाहते हैं, इसलिए अमेरिका ने ट्रेड डील नहीं करने का एलान किया है। यही वजह है कि उन्होंने एलान कर दिया है कि भारत विकसित हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘अमेरिका का तर्क है कि हम भी राजा हैं तुम भी राजा हो तो हमसे क्या मांग रहे हो? ट्रंप की कोशिश है कि अमेरिका भारत में ज्यादा से ज्यादा माल बेचे। सामने चुनाव हैं, मोदी जी को सामने रखकर वो भारतीय समुदाय का ज्यादा से ज्यादा वोट लेना चाहते हैं।’

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading