अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के बीच सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट हुई है। सेंसेक्स दोपहर 8.06 अंक टूटकर बंद हुआ। सेंसेक्स 40,363.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 242.25 अंक यानी 2.01 फीसदी की गिरावट के बाद 11,838.60 के स्तर पर बंद हुआ है। एक समय निफ्टी के 50 में से 49 शेयर और सेंसेक्स के 30 में से 30 स्टॉक लाल निशान पर थे।
सोमवार के सुबह से ही शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिला। कारोबार में टाटा स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट हुई। वहीं HDFC, ITC, ICICI Bank, Maruti, Hero MotoCorp, NTPC का नाम इसके बाद रहा। दूसरी तरफ टॉप गेनर्स में Infosys, Tech Mahindra, TCS, Sun Pharm और HUL का नाम रहा।
बता दें कि चीन में फैले कोरोना वायरस अब साउथ कोरिया, इटली और मध्य एशिया में फैलने लगा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी से वैश्विक ग्रोथ पर संकट देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी कहा था कि दूसरे एशियाई बाजारों में आ रही गिरावट के चलते शेयर बाजार में यह गिरावट देखने को मिली है।