सोशल मीडिया में रुसी टीवी RT का एक वीडियो क्लिप इस दावे से वायरल है कि बेल्जियम में मुस्लिम दल चुनाव जीतने के बाद देश को इस्लामिक राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं। फ़र्ज़ी समाचार वेबसाइट पोस्टकार्ड न्यूज़ के संस्थापक महेश हेगड़े ने यह कहते हुए इस वीडियो को ट्वीट किया है, “चुनाव जीतने के बाद, मुस्लिम पार्टी बेल्जियम को इस्लामिक देश घोषित करने की मांग कर रही है। इसके लिए एक बड़ा विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो चूका है। ऐसा ही कुछ भारत में भी जल्दी ही होने वाला है। मेरे सारे “सेकुलर” भाई बहनों को शुभकामनाएं।” (अनुवाद)
After winning elections,
Muslim parties demanding to declare Belgium as Islamic country.
Huge protests have already started
This is what going to happen soon in india also
All the best to my beloved so called “SECULAR” brothers and sisters pic.twitter.com/6CQZgP1FYh— Mahesh Vikram Hegde (@mvmeet) November 2, 2019
वीडियो क्लिप में RT की एंकर को कहते हुए सुना जा सकता है, “बेल्जियम की एक मुस्लिम पार्टी का कहना है कि वह इसे इस्लामिक राज्य बनाने के अभियान की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में हुए म्युनिसिपाल्टी चुनाव में नव-स्थापित इस्लाम पार्टी के दो उम्मीदवारों ने सीटें जीतीं है।” (अनुवाद) बाद में शो में, एक बेल्जियन यूरो सांसद कहते हैं, “यह काफी चिंताजनक है जो अभी हो रहा है। हम इस्लामिक समुदाय के लोगों को देख रहे है जो पार्टी की स्थापना कर रहे हैं शरिया कानून लागू करने की मांग के साथ बेल्जियम को इस्लामिक देश घोषित करने की मांग कर रहे है।” (अनुवाद)
इस वीडियो को कई ट्विटर हैंडल ने भी साझा किया है, जिसमें @AjitKDoval_FAN और विनय कबडी भी शामिल है, जिनके ट्विटर पर सिर्फ 55 फॉलोवर्स हैं और जिसमें रेल मंत्री पियूष गोयल का कार्यालय भी शामिल है।
After winning elections, Muslim parties demanding to declare Belgium as Islamic country. Huge protests have already started. This is what going to happen soon in UK also. All the best to my beloved so called “SECULAR” brothers and sisters.👆🏼 pic.twitter.com/kwnoMfjf9U
— Vinay Kabadi (@kabadi_vinay) November 4, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फॉलो किया जा रहा हैंडल @KalpanaSubrama5 ने भी इस वीडियो को अप्रैल में ट्वीट किया था।
मार्च से ही इस दावे को फेसबुक पर व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है।

2012 का वीडियो
प्रसारण के नीचे फ़्लैश किये जा रहे टिकर में लिखा है कि, “घातक तूफान सेंडी ने ओबामा और रोमनी को चुनाव प्रचार बंद करने के लिए बाध्य किया।” (अनुवाद)

सैंडी बवंडर या सैंडी तूफान ने 2012 में संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और पड़ोसी इलाकों में तबाही मचा दी थी। 200 से अधिक लोगों ने इस तूफान में अपनी जानें गंवा दी थी। समाचार प्रसारण के टिकर में तूफान की वजह से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बराक ओबामा और मिट रोमनी द्वारा अपने चुनाव प्रचार को स्थगित करने की बात बताई गई है।
RT के इस वीडियो को यूट्यूब पर 30 अक्टूबर, 2012 को अपलोड किया गया था।

सोशल मीडिया का दावा गलत
2012 में एक नव निर्मित ‘इस्लामिक पार्टी’ ने बेल्जियम में नगरपालिका चुनावों में दो सीटें जीती थीं और 2012 में RT की गई रिपोर्ट के अनुसार शरिया कानून को लागू करने की कसम खाई थी। पार्टी ने राजधानी ब्रूसेल्स में दो सीटें – मोलेनबीक और एंडलेच जीती थी।
हालांकि, उन्होंने 2018 में दोनों सीट गवां दी थी।
सोशल मीडिया का दावा गलत है। 2012 में इस्लाम पार्टी के स्थानीय चुनाव के लिए प्रचार अभियान की खबर दर्शाने वाली एक प्रसारण क्लिप को इस झूठे दावे से साझा किया गया कि हालिया चुनाव के बाद मुस्लिम पार्टी इस्लामिक देश घोषित करने की बात कह रही है।
The post झूठा दावा: मुस्लिम पार्टी हाल के चुनावों के बाद बेल्जियम को इस्लामिक देश घोषित करना चाहती है appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source