नई दिल्ली: झारखण्ड में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आचुके हैं 81 विधानसभा सीटों पर मतदान में भाजपा बुरी तरह पिछड़ गई है,चुनाव के नतीजों से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और काँग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जारहे हैं।
चुनाव परिणामों में जहां भाजपा को निराशा हाथ लगी है वहीं मुस्लिम नुमाइंदगी भी निराशाजनक रही क्यों 81 में से चार मुस्लिम प्रत्याशी ही जीतकर विधायक बन सके हैं।
2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं और एक बार फिर मुस्लिम प्रतिनिधित्व बहुत बेहतर नहीं हुआ है। पाकुड़ से कांग्रेस के आलमगीर आलम ने जीत हासिल की है। वहीं दूसरी सीट जामताड़ा की है जहां से कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी ने जीत दर्ज की। इरफान ने भाजपा उम्मीदवार बिरेंद्र मंडल को शिकस्त दी।

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से डॉक्टर सरफराज अहमद,इरफान अंसारी काँग्रेस, हाजी हुसैन अंसारी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और आलमगीर आलम काँग्रेस से विधायक बने हैं।
अलग राज्य बनने के बाद झारखंड में पहला विधानसभा चुनाव 2005 में हुआ था। इस विधानसभा चुनाव में केवल दो मुसलमान विधायक बने थे। वहीं दूसरा विधानसभा चुनाव 2009 में हुआ और इसमें सबसे ज़्यादा पाँच मुसलमान विधायक चुने गए। 2009 में झारखंड का विधानसभा चुनाव बहुकोणीय हुआ था और इसका फ़ायदा मुस्लिम प्रत्याशियों को मिला था। इन पाँच में से दो कांग्रेस, दो झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और एक झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के थे।
2014 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से मुसलमानों का प्रतिनिधित्व चार सीटों पर सिमट कर रह गया। आलमगीर आलम और इरफ़ान अंसारी कांग्रेस के टिकट से जीते थे।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source