झारखण्ड चुनाव: इरफान अंसारी ने बीजेपी का गुरुर मिलाया ख़ाक में,भारी मतों से चुनाव जीते,देखिए

नई दिल्ली:झारखंड चुनाव के परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी का गुरुर चकनाचूर हो चुका है,सत्ता की चाबी इस बार काँग्रेस के सहयोगी दल के पास है,भाजपा के नेताओं ने झराखण्ड कब्जाने के लिए ऐड़ी चोटी के ज़ोर लगाये थे।

झारखण्ड की जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी इरफान अंसारी ने भाजपा के गुरुर को तोड़कर भाजपा के प्रत्याशी बीरेंद्र मंडल को 38741 वोटों से हरा दिया है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबकि, जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वर्तमान विधायक इरफान अंसारी को 112253 (53.11 प्रतिशत) वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के बीरेंद्र मंडल को 73847 (34.87 प्रतिशत) वोट मिले हैं।

बता दें कि, इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी बीरेंद्र मंडल को रिपीट किया था। वहीं, कांग्रेस ने वर्तमान विधायक इरफान अंसारी को फिर से मैदान में उतारा था। पिछले कुछ चुनावों पर गौर करें तो कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी, तीनों ही दलों ने यहां से जीत दर्ज की है।

2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट बीरेंद्र मंडल को 9 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया था। उन चुनावों में इरफान ने 67486 और बीरेंद्र ने 58349 मतों पर कब्जा किया था। तीसरे नंबर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिष्णु प्रसाद भैया थे जिन्हें 52029 वोट मिले थे। 2009 में यह सीट जेएमएम के टिकट पर बिष्णु प्रसाद भैया ने जीती थी, लेकिन बाद में हुए उपचुनाव में इसे शिबू सोरेन ने जीता था।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading