झारखंड मॉब लिंचिंग में मारे गए तबरेज अंसारी पर राहुल गांधी का ट्वीट, कही ये बात !

झारखंड मॉब लिंचिंग में मारे गए तबरेज अंसारी पर राहुल गांधी का ट्वीट, कही ये बात !

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के सरायकेला खरसावां में मॉब लिंचिंग में मारे गए तबरेज अंसारी को लेकर ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने इस घटना को मानवता पर धब्बा बताया है. बता दें कि कथित चोरी को लेकर इस युवक के साथ भीड़ ने मारपीट की थी. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग पीड़ित को ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ बोलने के लिए विवश करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

 

 

राहुल गांधी ने इसपर ट्वीट किया है और लिखा है कि झारखंड में इस युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाना मानवता पर धब्बा है. गांधी ने ट्वीट कर कहा, पुलिस की बर्बरता यह है कि उसने इस घायल लड़के को चार दिन तक अपनी हिरासत में रखा, यह हैरान करने वाला है. हैरान करने वाली बात यह भी है कि भाजपा शासित केंद्र और राज्य सरकार के ताकतवर आवाजें खामोश हैं.

उधर झारखंड में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए 24 वर्षीय तबरेज अंसारी की मौत के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना को लेकर अभी तक पुलिस अपनी रिपोर्ट में तबरेज अंसारी को चोर बता रही है. पुलिस की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि उसके ऊपर भीड़ ने हमला किया.

 

कल संसद में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी इस मामले को उठाया था और कहा था कि झारखंड हिंसा और लिंचिंग की फैक्ट्री बन गया है. हर हफ्ते वहां दलितों और मुसलमानों को मारा जा रहा है.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں