झारखंड में पुलिस टीम पर नक्सलियों का हमला, ASI समेत पांच पुलिसकर्मी शहीद

झारखंड में पुलिस टीम पर नक्सलियों का हमला, ASI समेत पांच पुलिसकर्मी शहीद

झारखंड में नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस टीम को निशाना बनाया है। मामला सरायकेला के तिरुलडीह थानाक्षेत्र का है जहां पुलिस टीम कुकड़ साप्ताहिक हाट में गस्ती कर लौट रही थी। इस दौरान ही नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हुए। इनमें दो एएसआई और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली पुलिस के हथियार लेकर फरार हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया कि दो बाइक पर पांच-छह लोगों ने हथियारों के बल पर सभी पुलिसकर्मियों को पहले अपने कब्जे में लिया फिर उन्हें गोली मार दी। इसके बाद बंदूक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद हाट में भगदड़ की स्थिति बन गई।

घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के कटिया गांव में गुरुवार की शाम माओवादियों ने साप्ताहिक हाट से भाजपा कार्यकर्ता सह मुर्गा कारोबारी ब्रजेश साहु (38) का अपहरण कर लिया था। यहां से कुछ दूर ले जाने के बाद ब्रजेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

اپنی رائے یہاں لکھیں