जोमैटो से निकाले गये 200 लोगों को ‘मेडिकाबाजार’ देगी नौकरी!

जोमैटो से निकाले गये 200 लोगों को ‘मेडिकाबाजार’ देगी नौकरी!

फूड डिलिवरी प्लेटफार्म जोमैटो द्वारा इस महीने की शुरुआत में निकाले गए 500 से अधिक लोगों के मेडिकाबाजार राहत का पैगाम लेकर आया है, जो मेडिकल आपूर्ति का ऑनलाइन बी2बी प्लेटफार्म है। मेडिकाबाजार के कार्यकारी उपाध्यक्ष अकाश राजपाल के मुताबिक, कंपनी अपनी टीम में अतिरिक्त 500 कर्मचारी विभिन्न पदों पर जोड़ना चाहती है।

राजपाल ने एक बयान में कहा, “हम तुरंत जोमैटे के 200 पूर्व कर्मचारियों की भर्ती करेंगे, जोकि कस्टमर केयर, बिक्री और परिचालन में प्रासंगिक पदों पर की जाएगी।”

जोमैटो ने सात सितंबर को कहा था कि वह कंपनी के कर्मचारियों में 10 फीसदी की कटौती करने के लिए 541 लोगों को काम से निकाल रही है, जिसमें विभिन्न टीमों के लोग शामिल थे।

कंपनी ने छंटनी के कारण बताते हुए कहा था कि उन्नत जोमैटो प्लेटफार्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित बॉट्स और ऑटोमेशन से लैस है, इसलिए उसे अधिक कर्मचारियों की जरूरत नहीं है।

मेडिकाबाजार के एचआर प्रमुख अनिल मोहंती के मुताबिक, “प्रगति की ओर किसी भी विशाल छलांग में अनिवार्य रूप से कुछ लोग नीचे गिर जाते हैं। हम मेडिकाबाजार में यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ये लोग वापस अपने पैरों पर खड़े हों और हम अपनी कंपनी में उम्मीदवारों के लिए पदों की पेशकश करके खुश हैं।”

साभार- दि क्विंट हिन्दी

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں