
धर्म के नाम पर जोमैटो से ऑर्डर कैंसल करने वाले युवक के खिलाफ अब मध्यप्रदेश पुलिस ने एक्शन लिया है। जबलपुर के रहने वाले युवक अमित शुक्ला को पुलिस ने एक नोटिस भेजा है। पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वह दोबारा ऐसे ट्वीट न करें। छह महीने में दोबारा ऐसा हुआ तो जेल की सजा हो सकती है। वहीँ पुलिस ने बताया की वह सर्विलांस पर है, उस पर नजर रखी जा रही है।’
Amit Singh,SP Jabalpur (MP): We have issued a notice, it will be served to Amit Shukla (Twitter user who cancelled food order over deliveryman’s religion). He'll be warned, if he tweets anything which is against ideals of Constitution, action will be taken; he is on surveillance. pic.twitter.com/27gf9qeaFg
— ANI (@ANI) August 1, 2019
बता दें कि ऑनलाइन फूड डिलिवरी एप जोमैटो से खाना ऑर्डर करने के बाद, डिलिवरी ब्वाय के गैर हिंदू होने की वजह से अमित शुक्ला नामक युवक के ऑर्डर कैंसिल कर दिया था। इस वाकये को उसने जब ट्विटर पर शेयर किया तो जमकर विवाद हुआ। युवक की आलोचना तो हुई ही जोमैटो ने खुद ट्वीट कर कहा कि ‘भोजन का धर्म नहीं होता, भोजन खुद एक धर्म है।’
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source