
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर जारी विरोध प्रदर्शन, जामिया-AMU के छात्रों पर बर्बर पुलिस दमन और इनसब पर बॉलीवुड स्टार की चुप्पी ने फैंस को काफी नाराज कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने तो ट्विटर पर #ShameonBollywood और #SpinelessSuperstars जैसे हैशटैग ट्रेंड करा दिए थे। इसके एक दिन बाद ही अब फिल्मी हस्तियां मौजूदा हालातों पर खुलकर बोलने लगी हैं। रितिक रोशन ने भी इस मुद्दे पर दुख जाहिर किया और जल्द से जल्द शांति कायम होने की उम्मीद की।
As a parent and a citizen of india , I am deeply saddened by the unrest across various educational institutions of our country. I hope and pray for peace to return as soon as possible. Great teachers learn from their students. I salute the worlds youngest democracy.
— Hrithik Roshan (@iHrithik) December 18, 2019
https://platform.twitter.com/widgets.js
रितिक ने ट्वीट किया, “एक पैरंट और भारत का एक नागरिक होने के नाते मैं देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में फैली अशांति से बहुत दुखी हूं। मैं आशा करता हूं और प्रार्थना भी कि जल्द से जल्द शांति कायम हो। महान अध्यापक अपने छात्रों से ही सीखते हैं। मैं दुनिया के सबसे युवा लोकतंत्र को सलाम करता हूं।”
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK