नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विश्वविख्यात विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस द्वारा छात्र छात्राओं पर बर्बरता के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है
दिल्ली पुलिस ने सरकार के इशारे पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में जबरदस्ती घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट कि और उन पर आंसू गैस छोड़े गए। यहां तक कि गन फायर भी किया गया।
यूनिवर्सिटी के शिक्षकों का दावा है कि अभी तक बहुत सारे छात्र लापता है और उनकी कोई खबर नहीं है। इसी बीच दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की सिक्यूरिटी में तैनात एक जवान ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में स्तिथ मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट कि और जबरदस्ती मस्जिद में घुस कर तोड़फोड़ की। जब सेना के जवान ने उन्हें रोकने कि कोशिश की तो उसकी भी पिटाई कि गई और गाली गलौज किया गया।

देशभर में चल रहे नागरिकता संशोधन बिल के विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान जामिया के छात्रों के समर्थन में आकर खड़े हो गए है। उन्होंने अपने ट्विटर अकांट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह राजनीतिक खेल हमेशा चलता रहेगा लेकिन में और मेरा देश जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के साथ खड़े है और उनके लिए चिंतित है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source