जानिए, तीन तलाक़ बिल पर मोदी सरकार का क्या है नया रुख?

जानिए, तीन तलाक़ बिल पर मोदी सरकार का क्या है नया रुख?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय केबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनके बारे में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया।

प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इनमें तीन तलाक बिल, जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन, आधार कानून में बदलाव और यूनिवर्सिटी में नियुक्ति को लेकर रोस्टर विवाद तथा टीचर्स की नियुक्ति समेत कई अन्य फैसले भी शामिल हैं।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि तीन तलाक बिल को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है और इसे आने वाले सदन के सत्र में पेश किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले पिछली सरकार में भी तीन तलाक बिल पेश किया गया था लेकिन 16वीं लोकसभा भंग होने के साथ ही यह विधेयक निष्प्रभावी हो गया था क्योंकि यह राज्यसभा में लंबित था।

सरकार दो बार तीन तलाक पर अध्यादेश लागू कर चुकी है। मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अध्यादेश 2019 के तहत, एक बार में तीन तलाक गैरकानूनी और शून्य रहेगा और ऐसा करने वाले पति के लिए तीन साल के कारावास का प्रावधान रहेगा।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading