
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग की। इस पुलिस के सामने कई देर तक हवा में बंदूक लहराई और बाद में गोली चला दी।
पूरे मार्च वाले इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती है फिर भी आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई। युवक ने पुलिस के सामने बंदूक लहराते हुए गोलियां चलाईं। प्रदर्शनकारी एक छात्र के हाथ में यह गोली लगी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। चश्मदीदों के मुताबिक युवक पिस्तौल लहराकर यह कह रहा था कि तुम्हें आजादी चाहिए, मैं देता हूं आजादी।
#WATCH A man brandishes gun in Jamia area of Delhi, culprit has been detained by police. More details awaited. pic.twitter.com/rAeLl6iLd4
— ANI (@ANI) January 30, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
This post appeared first on The Siasat.com