जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों को अपने साथ गुजरात ले गए इरफान पठान,दे रहे हैं ट्रेनिंग

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य दर्जा खत्म करने के बाद जहां भूगोलिक बदलाव हुए हैं वहीं क्रिकेट भी प्रभावित हुआ है,जम्मू कश्मीर बोर्ड का कर्फ्यू के दौरान खिलाड़ियों से संपर्क टूट गया था,जिससे बोर्ड और मेंटॉर इरफान पठान बहुत ज्यादा चिंतित थे।

कश्मीर घाटी के क्रिकेटरों को सुरक्षा के मद्देनजर गुजरात के वड़ोदरा भेजा गया है जहां सभी खिलाड़ी पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की कोचिंग में प्रैक्टिस कर रहे हैं. अनुच्छेद 370 हटने से पहले जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के मेंटॉर इरफान पठान (Irfan Pathan) सहित कई क्रिकेटरों को राज्य छोड़ने को कहा था।

जम्मू-कश्मीर के इन खिलाड़ियों ने वड़ोदरा के मोती बाग़ मैदान में प्रैक्टिस शुरू कर दी है. यहां टीम के मेंटॉर इरफान पठान 30 खिलाड़ियों को करीब दस दिन तक क्रिकेट के गुर सिखाएंगे।

जेकेसीए (JKCA) के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है. अधिकारी ने कहा, ‘हम इरफान और अन्य सहयोगी स्टाफ की देखरेख में प्री-सीजन ट्रेनिंग कर रहे थे. ये मैच घरेलू सत्र के लिए टीम में खिलाड़ियों के चयन में मदद करेंगे, लेकिन हालात देखते हुए यह फैसला किया गया कि कश्मीर (यह जगह) छोड़ देनी चाहिए और सुरक्षा के हालात ठीक होने के बाद ही वापस लौटना चाहिए.’

जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को बीते 5 अगस्त को रद्द किया गया था. इसके चलते राज्य में एहतियातन सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. उधर, सैनिकों की तैनाती को अब एक महीना बीत चुका है. हालांकि बताया जारहा है कि घाटी में रौनक लौट आई है।

लेकिन सुरक्षा के लिहाज से अभी कुछ कश्‍मीरी नेता नजरबंद हैं. अन्‍य नेताओं के साथ ही पूर्व मुख्‍यमंत्री और पी‍डीपी नेता महबूबा मुफ्ती को भी नजरबंद रखा गया है. गुरुवार शाम को महबूबा मुफ्ती से उनकी मां और बहन रूबया सईद ने मुलाकात की. महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर के चश्‍माशाही रिसॉर्ट में नजरबंद रखा गया है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading