जमीयत उलेमा को देवबन्द में महासम्मेलन करने की नही परमिशन, प्रशासन ने देखिए क्या कहा ?

अयोध्‍या: सुनवाई के आखिरी हफ्ते से पहले लगी धारा 144, दिसंबर तक रहेगी जारी
NRC, कश्मीर, बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर देवबंद में होनी थी चर्चा, जमीयत को प्रशासन ने नहीं दी अनुमति से

नई दिल्ली: जमीयत उलेमा ऐ हिन्द द्वारा देवबन्द में होने वाले महासम्मेलन को लेकर बड़ी ज़ोरशोर से तैयारी कर रही थी,लेकिन अचानक प्रशासन की तरफ़ अनुमति ना मिलने की वजह इस महासम्मेलन को देवबन्द में कैंसिल कर दिया है।

देवबन्द में होने वाले इस महासम्मेलन में देशभर के हजारों लोग हुँचने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम को देवबंद प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है. कार्यक्रम के अब दिल्ली (Delhi) में होने को लेकर उम्मीद जताई जा रही है।

जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के प्रेस सचिव फजलुर्रहमान कासमी ने बताया, ‘देवबंद में ये जलसा हर साल आयोजित किया जाता है. इस जलसे में जमीयत की सालाना मीटिंग होने के साथ ही एक आम जलसा भी होता है. इस जलसे में करीब एक लाख लोग हिस्सा लेते हैं।

जलसे में शामिल होने के लिए देशभर काेने-काेने से लोग आते हैं. जलसा दो दिन तक चलता है. जलसा देवबंद के मौलाना मदनी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में होना था. जलसे के दौरान देश के मौजूदा हालात मॉब लिचिंग, एनआरसी, कश्मीर के हालात और बाबरी मस्जिद मुद्दे पर चर्चा होनी थी.’

फजलुर्रहमान कासमी ने बताया, ‘जमीयत की ओर से कई दिन पहले देवबंद प्रशासन को कार्यक्रम की अनुमति के लिए एक आवेदन भेज दिया गया था. कई दिन तो अनुमति देने के लिए आश्वासन दिया गया कि सुबह आइए या शाम को आइए. लेकिन 9 अक्टूबर का साफ मना कर दिया गया कि इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती है. इसके पीछे की वजह बताते हुए प्रशासन ने कहा कि गंगोह विधानसभा में उपचुनाव की तैयारी चल रही है. इसके चलते जिलेभर में धारा 144 लगी हुई. ऐसे में आपको अनुमति नहीं दी जा सकती है.’

अब दिल्ली में कार्यक्रम को कराने की है तैयारी
जमीयत के प्रेस सचिव मौलाना फजलुर्रहमान कासमी का कहना है, ’18 अक्टूबर को जमीयत की दिल्ली में बोर्ड मीटिंग होनी है. इसके साथ ही ये उम्मीद भी जताई जा रही है कि अगर दिल्ली में कार्यक्रम की अनुमति मिल जाती है वो वहां इसका आयोजन कराया जा सकता है.’

वहीं इस बारे में देवबंद के एसडीएम राकेश कुमार का कहना है कि अभी हमारी ओर से कोई इनकार नहीं किया गया है. पुलिस रिपोर्ट आना बाकी है. दूसरे जिले में उपचुनाव के चलते धारा 144 लगी हुई है इसलिए थोड़ा सा मुश्किल है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading