जमाल ख़ाशुक़जी की हत्या को लेकर प्रिंस सलमान ने चौंकानेवाला बयान दिया, बोले..?

जमाल ख़ाशुक़जी की हत्या को लेकर प्रिंस सलमान ने चौंकानेवाला बयान दिया, बोले..?

द वॉशिंगटन पोस्ट में लेखों के लिए आलोचकों के निशाने पर रहने वाले खशोगी की हत्या का आदेश दिए जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने जवाब दिया, ‘बिल्कुल नहीं।’

सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि वह पत्रकार जमाल खशोगी की निर्मम हत्या की ‘पूरी जिम्मेदारी’ लेते हैं। हालांकि क्राउन प्रिंस सलमान ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने इस हत्या के आदेश दिए थे।

प्रिंस सलमान ने रविवार को प्रसारित हुए ‘60 मिनट’ के एक इंटरव्यू में कहा, ‘यह जघन्य अपराध था लेकिन सऊदी अरब का नेता होने के नाते मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं खासतौर से इस बात की कि सऊदी अरब सरकार के लिए काम करने वाले लोगों ने इसे अंजाम दिया।

द वॉशिंगटन पोस्ट में लेखों के लिए आलोचकों के निशाने पर रहने वाले खशोगी की हत्या का आदेश दिए जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने जवाब दिया, ‘बिल्कुल नहीं।’

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने कहा कि हत्या ‘एक गलती’ थी। गौरतलब है कि खशोगी तुर्की मूल की अपनी मंगेतर से शादी करने के लिए जरूरी दस्तावेज एकत्रित करने के लिए 2 अक्टूबर 2018 को तुर्की में सऊदी वाणिज्य दूतावास गए थे।

सऊदी सरकार के एजेंटों ने वाणिज्य दूतावास के भीतर खशोगी की हत्या कर दी थी तथा उनके शव को क्षत-विक्षत कर दिया जो कभी बरामद नहीं किया गया।

सऊदी अरब ने हत्या मामले में 11 लोगों पर आरोप लगाया और उन पर मुकदमा चलाया। हालांकि अभी तक किसी को भी सजा नहीं मिली है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں