चीन हमारी सीमा से 100 किलोमीटर अंदर घुस चुका है, सरकार संज्ञान ले- बीजेपी सांसद

चीन हमारी सीमा से 100 किलोमीटर अंदर घुस चुका है, सरकार संज्ञान ले- बीजेपी सांसद

अरुणाचल प्रदेश के चगलगाम में एक नदी के ऊपर चीन द्वारा पुल बनाए जाने को लेकर बुधवार को भाजपा सांसद तापिर गाओ ने कहा कि मैकमोहन रेखा चगलगाम से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में अगर चाइना चगलगाम से 25 किलोमीटर की दूरी पर भी पुल का निर्माण करता है तो इसका मतलब है कि वह हमारी सीमा से 100 किलोमीटर अंगर घुस चुका है।

सांसद तापिर गाओ ने कहा कि मैं इसके लिए सेना पर या उस इलाके में गश्त करने वाली टीमों पर उंगली नहीं उठा रहा हूं, क्योंकि उन इलाकों में पेट्रोलिंग करने के लिए सड़कें ही नहीं हैं तो सुरक्षा बल वहां का जायजा कैसे लेंगे।

सरकार पर भरोसा जताते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि मुझे सरकार पर विश्वास है। मैं चाहता हूं कि सरकार इस मामले का संज्ञान ले। मैं खुद भी इस पर काम करूंगा। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में सड़कें बनाने की सख्त जरूरत है। वहीं सांसद तापिर गाओ के जवाब में सेना के प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में ऐसी कोई घुसपैठ नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मीडिया के कुछ टीवी चैनल जिस इलाके का हवाला दे रहे हैं वो बिल्कुल बाहरी इलाका है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں