
चीन के शिनजियांग प्रांत में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के शोषण की खबरों को गंभीरता से लेते हुए अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई की है।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने घोषणा की है कि वह चीन की 28 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर रहा है। विभाग का कहना है कि शिंगजियांग क्षेत्र में उइगरों और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर इन कंपनियों ने उनके अधिकारों का उल्लंघन किया गया है और उनका शोषण किया है।
"The organisations are now on the so-called Entity List, which bars them from buying products from US companies without approval from Washington."
US blacklists China organisations over Xinjiang 'Uighur abuse' @BBCWorldhttps://t.co/Iij7spIRrl
— Evino | Banality of Evil (@EvinoHuang) October 8, 2019
नई दुनिया पर छपी खबर के अनुसार, वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस ने इस कदम की घोषणा की। यह प्रतिबंध अमेरिकी उत्पादों की खरीद से ब्लैकलिस्ट की गई कंपनियों को यह कहते हुए रोकती है कि संयुक्त राज्य अमेरिका चीन के भीतर जातीय अल्पसंख्यकों के क्रूर दमन को बर्दाश्त नहीं करता है और न ही करेगा।
US blacklists China organisations over Xinjiang Uighur abuse https://t.co/OoW6UN2LGU
— BBC News (World) (@BBCWorld) October 7, 2019
प्रतिबंधित की गई कंपनियों में वीडियो सर्विलांस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनियां शामिल हैं। बुधवार को प्रकाशित होने जा रहे अमेरिकी फेडरल रजिस्टर के अपडेट के अनुसार, ब्लैकलिस्ट की गई फर्मों में वीडियो सर्विलांस कंपनी हिकविजन के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियां मेगावी टेक्नोलॉजी और सेंसटाइम शामिल हैं।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source