चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1300 के पार!

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1300 के पार!

चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,367 हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या भी बढ़कर 59,804 हो गई है। चीनी प्रशासन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक प्रवक्ता मी फेंग के हवाले से 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिंजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स में मौतों और इसके कंफर्म मामलों की जानकारी दी है।

 

बुधवार को हुबेई प्रांत में कोरोनवायरस संक्रमण से अब तक इस बीमारी से एक दिन में सबसे ज्यादा 242 मौतों की जानकारी मिली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोनावायरस को आधिकारिक नाम सीओवीआईडी-19 दिया है।

 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि बुधवार रात तक 5,911 लोगों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, हुबेई प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा पिछले सोमवार को 103 था।

 

आयोग ने कहा कि उसने प्रांत में क्लीनिकली ठीक हुए लोगों की गिनती शुरू कर दी है, जिसमें उन लोगों को भी वैसा ही इलाज मिलने लगेगा जैसा इसके परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए मरीजों का होता है। इससे पहले सिर्फ उन मरीजों का इलाज ही दुर्लभ उपकरणों से होता था जो परीक्षणों में कंफर्म हो जाते थे।

 

आयोग ने कहा कि डॉक्टरों को अब इसके मामले कंफर्म करने में और आसानी होगी। हुबेई स्वास्थ्य विभाग ने पिछले सप्ताह इशारा किया था कि वह संक्रमण की पुष्टि के लिए सीटी स्कैन के परिणामों को भी मान्यता देना शुरू कर दिया है, जिससे हॉस्पिटल मरीजों को जल्दी से अलग कर सकेंगे।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading