चीन ने कश्‍मीर पर जल्द संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बैठक बुलाने की मांग की!

चीन ने कश्‍मीर पर जल्द संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बैठक बुलाने की मांग की!

भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 कमजोर किए जाने की वजह से सबसे ज्यादा मुश्किल पाकिस्तान को हो रही है। पाकिस्तान ने लगातार भारत के फैसले का विरोध किया है और कई देशों से इसमें दखल देने की मांग की है। अब पाकिस्तान के दोस्त चीन ने उसकी बात मानते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बैठक बुलाने की मांग की है।

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, इस बैठक में चीन ने जम्मू-कश्मीर मसले पर पाकिस्तान की शिकायतों को सुनी जाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि अब इस मसले पर 16 अगस्त को UNSC में बैठक हो सकती है।

चीन की तरफ से आधिकारिक तौर पर पोलैंड को ये खत लिखा गया है। UNSC में पोलैंड अगस्त महीने का काउंसिल चेयरमैन है इसलिए किसी भी बैठक को बुलाने के लिए उसकी मंजूरी जरूरी है।

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी के मुताबिक, चीन की इस सिफारिश पर बात हो रही है, 16 अगस्त को इस पर बैठक भी हो सकती है। बता दें कि इससे पहले चीन की तरफ से इस मसले पर भारत-पाकिस्तान को शांति बरतने की बात कही थी।

गौरतलब है कि बीते दिनों पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र को चिट्ठी लिखी थी और चीन जाकर वहां के विदेश मंत्री से मुलाकात की थी। पाकिस्तान का आरोप था कि भारत के द्वारा लिया गया फैसला संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन है।

पाकिस्तान की तरफ से इस मसले को कई देशों के सामने उठाया गया है, लेकिन हर किसी ने इसे भारत का आंतरिक मामला बताया है। और पाकिस्तान से द्विपक्षीय तौर पर काम करने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र ने भी इस मसले को भारत का आंतरिक मसला बताया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading