चीन की Yellow नदी के वीडियो को पुणे के पवना बांध के रूप में साझा किया गया

पिछले सप्ताह पुणे ने भारी बारिश का सामना किया। इस संदर्भ में, एक जलाशय का वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ साझा किया गया है कि यह पुणे में पवना बांध का है। 14 सेकंड के वीडियो के साथ एक संदेश भी साझा किया गया है –“भारत के पुणे के चार जलाशयों में से एक के द्वारा खोले गए”-(अनुवाद)।

ऑल्ट न्यूज़ को एक अन्य ट्वीट मिला, जिसमें समान दावा किया गया है –“पुणे का पवना बांध”-(अनुवाद)।

हमें अपनी मोबाइल एप पर इस दावे की जांच करने के लिए कई लोगों ने अनुरोध किया है।

तथ्य जांच

ऑल्ट न्यूज़ ने इस वीडियो को इनवीड के इस्तेमाल से कई की-फ्रेम में तोड़ा। उनमें से एक की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें अप्रैल 2019 में पोस्ट किया हुआ समान वीडियो मिला। पोस्ट के मुताबिक, यह वीडियो चीन की yellow नदी पर स्थित एक बांध का वीडियो है।

Yellow River – druga najdłuższa rzeka w Chinach

Yellow River – druga najdłuższa rzeka w Chinach 🇨🇳 😮😮😮
___________________________
Dziękujemy za dotychczasowe polubienia naszego fanpage i prosimy o kolejne. Naszą prace wykonujemy z pasji, nie mając za to żadnego wynagrodzenia. Dziękujemy, że jesteście z nami ❤❤❤
Nasz fanpage 👉 http://www.facebook.com/sjpiekny/
Nasza grupa 👉www.facebook.com/groups/swiat.jest.piekny/

Posted by Świat jest piękny – magiczne miejsca on Friday, 26 April 2019

आगे की-वर्ड ‘Yellow River dam‘ से सर्च करने पर, हमें यूट्यूब पर नवंबर 2018 में पोस्ट किया गया समान वीडियो मिला। इस वीडियो के साथ दिए गए विवरण के मुताबिक,”चीन के Xiaolangdi Dam से निकल रही yellow नदी के विशाल और अद्भुत जल प्रवाह को देखा गया है”-(अनुवाद)। चीन के हेनान प्रांत में जियाउआन में Xiaolangdi Dam है।

हमे चीन के एक समाचार संगठन Xinhua द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला, जिसमें जुलाई 2018 में लिया गया वीडियो पोस्ट किया गया था।

ऑल्ट न्यूज़ ने वायरल वीडियो के साथ Xiaolangdi dam के वीडियो के स्क्रीनशॉट को नीचे एक साथ कॉलाज बनाकर शामिल किया है ताकि दोनों के बीच की समानताओं को दिखाया जा सके। इसके अलावा दोनों वीडियो में पानी का रंग समान, गहरा भूरा है। इसका कारण मिट्टी है।

निष्कर्ष के तौर पर, साझा किए गए वीडियो में पुणे के पवना बांध नहीं बल्कि चीन की येलो नदी के Xiaolangdi dam को दिखाया गया है।

The post चीन की Yellow नदी के वीडियो को पुणे के पवना बांध के रूप में साझा किया गया appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading