
नई दिल्ली। लगातार अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निशाने पर फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी आ गई हैं। गिरिराज सिंह ने शबाना आजमी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग की नेता करार दे दिया। दरअसल, इंदौर के आनंदमोहन माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ‘कुंती माथुर सम्मान’ से नवाजे जाने के दौरान आजमी ने वर्तमान सरकार की तीखी आलोचना की थी।
शबाना आजमी टुकड़े-टुकड़े गैंग और अवार्ड वापसी गैंग की नई नेता है। pic.twitter.com/reCXGRSZgc
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) July 7, 2019
अभिनेत्री ने कहा था कि आज के दौर में सरकार की आलोचना करना अब राष्ट्र विरोधी हो गया है। आजमी ने आगे कहा कि हमें इससे डरना नहीं चाहिए और इनके सर्टिफिकेट की किसी को जरूरत भी नहीं है। शबाना आजमी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी वो कई यूजर्स के निशाने पर रहीं थी। जिसके बाद गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट कर शबाना आजमी को टुकड़े-टुकड़े और अवॉर्ड वापसी गैंग की नई नेता बताया।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source