गाज़ा पट्टी से हमास ने इज़राइल पर किया रॉकेट हमला लेकिन..?

गाज़ा पट्टी से हमास ने इज़राइल पर किया रॉकेट हमला लेकिन..?

गाजा पट्टी से हमास की ओर से दो रॉकेट दागे गए, जिसे इजरायली सेना ने अपने मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम से मार गिराया। सेना ने अपने एक बयान में कहा कि उसने फिलिस्तीनी एन्क्लेव से दागे गए दो प्रोजेक्टाइल की पहचान की है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, एक को आयरन डोम मिसाइल डिफेंस बैटरी द्वारा इंटरसेप्ट किया गया था। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा हमला है।

इसके पूर्व भी फलस्तीनी आतंकियों ने दक्षिण इजरायल को निशाना बनाया था। इस हमले में भी रात दो रॉकेट दागे गए थे। इजरायइली सेना ने अपने मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम ने मार गिराया था।

इस हमले के जवाब में इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में कई हवाई हमले किए थे। हमले में हमास के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। इस घटना के बाद इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी में शासन करने वाले इस्लामिक संगठन हमास की कई बाहरी चौकियों को निशाना बनाया था।

बता दें कि इजरायल और आतंकी संगठन इस्लामिक जिहाद के बीच गत गुरुवार को संघर्ष विराम हुआ था। इस्लामिक जिहाद फलस्तीन क्षेत्र का दूसरा सबसे ताकतवर आतंकी संगठन हैं। दोनों पक्षों में यह संघर्ष विराम एक-दूसरे के बीच हुए संघर्ष के बाद किया गया था।

इजरायली सेना ने बताया था कि संघर्ष के दौरान हमारे इलाके में करीब 450 रॉकेट दागे गए थे। इसके जवाब में इस्लामिक जिहाद के ठिकानों पर हवाई हमले किए गए।

दो दिनों तक चले इस संघर्ष में 34 फलस्तीन मारे गए थे। इसमें एक भी इजरायली हताहत नहीं हुआ था। इस संघर्ष के बाद ही दोनों पक्षों में संघर्ष विराम हुआ था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading