
गरबा और डांडिया आयोजकों से बजरंग दल ने कहा- गैर हिन्दुओं के एन्ट्री पर रोक लगाओ
बजरंग दल ने शनिवार को त्योहार सीजन में ऐसा फरमान सुना दिया है जिससे विवाद हो सकता है। हैदराबाद में बजरंग दल ने गरबा और डांडिया आयोजकों से कहा है कि ‘गैर-हिंदुओं’ की पहचान के लिए प्रवेश के दौरान आधार कार्ड की जांच अनिवार्य की जाए।
आधार कार्ड जांच के बाद ही कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाए। ताकि इससे आयोजन में गैर-हिंदुओं का प्रवेश रोका जा सके। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बजरंग दल ने आयोजकों को पत्र लिखा है।
Bajrang Dal has urged all 'Garba' and 'Dandiya' organisers to make Aadhar Card mandatory at entry points of the events in order to identify people of 'non-Hindus' communities.https://t.co/PlqXi0P9j2
— India Today (@IndiaToday) September 29, 2019
इस पत्र में दावा किया गया है कि पिछले कई वर्षों के दौरान, गैर-हिंदू युवा गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में प्रवेश कर महिला प्रतिभागियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। यह युवा उन लोगों के साथ मारपीट भी करते हैं जो कथित पीड़ितों के बचाव में आगे आते हैं।
Check Aadhaar: Bajrang Dal to Garba, Dandiya organisers https://t.co/nPsxVXfC3e pic.twitter.com/t9VhzRMsc9
— HyderabadTalks (@HyderabadTalks) September 29, 2019
हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, नवरात्रों की शुरुआत से ही देश गरबा और डांडिया का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में महिलाएं और पुरुष दोनों मिलकर नृत्य करते हैं।
Check Aadhar Card during entry to identify 'non-Hindus': Bajrang Dal to Garba, Dandiya organisers in Hyderabad
Read @ANI story l https://t.co/mXUKdkcUlr pic.twitter.com/FS8IiDlsbO
— ANI Digital (@ani_digital) September 29, 2019
वहीं अन्य समुदाय के लोग भी दुर्गा पूजा के दौरान डांडिया समारोह में हिस्सा लेकर भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं। ऐसे में बजरंग दल का बयान विवाद का रूप ले सकता है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source