आर्थिक नीतियों में मोदी सरकार फेल- स्वामी

आर्थिक नीतियों में मोदी सरकार फेल- स्वामी

सुब्रमण्‍यम स्वामी ने बीजेपी पर संगीन आरोप लगाया है, कहा- आर्थिक मामलों में विफल रही सरकार

भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि देश सही आर्थिक नीतियां नहीं अपना रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ बहुत अच्छे कार्यक्रम जैसे कि ‘मेक इन इंडिया’ शुरू किए हैं लेकिन देश वृहद आर्थिक नीतियों के मोर्चे पर पिछड़ रहा है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, स्वामी ने यहां एक कार्यक्रम में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर आरोप लगाया कि उन्होंने देश पर सोवियत संघ का आर्थिक मॉडल ‘थोपा’ और इसी वजह से हमारी अर्थव्यवस्था पीछे है। साथ ही, उन्होंने बचत बढ़ाने के लिए आयकर बंद करने की भी वकालत की।

उन्होंने कहा, क्या आज हम सही आर्थिक नीतियां अपना रहे हैं, मैं माफी चाहूंगा, लेकिन नहीं हम ऐसा नहीं कर रहे हैं।’ स्वामी ने कहा कि मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’, उज्ज्वला और खुले में शौच को रोकने जैसे कार्यक्रम और योजनाओं पर बहुत काम किया है।

लेकिन ये सभी सूक्ष्म आर्थिक उपाय हैं जबकि देश को वृहद-आर्थिक नीतियों की जरूरत है और इस पर हमने अब तक कोई काम नहीं किया है। हमें अब यह करना होगा क्योंकि अब हम कुछ समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading