खुद को भगवान बताने वाले नित्यानंद के खिलाफ़ इंटरपोल ने ब्ल्यू नोटिस जारी किया!

खुद को भगवान बताने वाले नित्यानंद के खिलाफ़ इंटरपोल ने ब्ल्यू नोटिस जारी किया!

इंटरपोल ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर नित्यानंद के खिलाफ ब्लू नोटिस जारी किया है। ब्लू नोटिस ऐसे व्यक्ति को जारी किया जाता है जो अपराधी हो और जिसे ढूंढा जा रहा हो।

 

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, दो साधिकाओं के अचानक लापता होने के बाद विवादों में आए नित्यानंद स्वामी के आश्रम को अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया है।

 

यह आश्रम दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में अवैध रूप से बनाया गया था। उधर, दोनों लापता साधिकाओं के वेस्टइंडीज के बारबाडोस में होने का पता चला है।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

नित्यानंद स्वामी के पूर्व साधक ने बेंगलुर आश्रम से अपनी दो पुत्रियों को उनकी मंजूरी के बिना अहमदाबाद आश्रम में लाने पर विरोध जताया था।

 

इस मामले में पुलिस शिकायत के बाद जांच हुई तो पता चला कि आश्रम डीपीएस स्कूल परिसर में गैरकानूनी तरीके से बनाया गया है। इस मामले में डीपीएस संचालकों व आश्रम संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी बीच, अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण ने शनिवार को नित्यानंद के आश्रम पर हथौ़ड़ा चला दिया। आश्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।

 

लापता बहनों ने हाई कोर्ट को भेजे अपने शपथ–पत्र में भारत में खुद की जान को खतरा बताते हुए यहां आने पर पुख्ता सुरक्षा की मांग की है।

 

अहमदाबाद आश्रम की दो संचालिका प्राणप्रिया व तत्वप्रिया अभी गुजरात में न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों पर मासूम बच्चों के साथ मारपीट करने, बालश्रम कराने व अपहरण जैसे आरोप हैं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading