खाखी वर्दी पहने हुए व्यक्तियों के बीच हुई झड़प का वीडियो भ्रामक दावे से वायरल

खाखी वर्दी पहने हुए दो व्यक्तियों के बीच हो रही हाथापाई का वीडियो, सोशल मीडिया में इस दावे से वायरल है कि हाल ही में मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के उल्लंखन से इक्क्ठा हुए जुर्माने के धन के बंटवारे पर इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ है। इस वीडियो को यह कहते हुए साझा किया गया है कि,“चालान काटने में हुई भारी कमाई से बटवारा सही से ना होने पर हो रहा झगड़ा”

फेसबुक और ट्विटर पर इस वीडियो को समान संदेश के साथ व्यापक रूप से साझा किया गया है।

तथ्य जांच

गूगल पर “पुलिस झगड़ा” कीवर्ड्स से सर्च करने पर, ऑल्ट न्यूज़ को 26 अगस्त, 2019 NDTV इंडिया का एक लेख मिला।

लेख का शीर्षक था,“बड़ौत पुलिस स्टेशन में PRD जवान औऱ होमगार्ड के बीच हुआ झगडा़, जमकर चले लात-घूंसे”। शीर्षक के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत पुलिस स्टेशन में हुई है। यह झगड़ा प्रांतीय रक्षक दल (PRD) जवान और होमगार्ड के बिच पैसों को लेकर हुई थी, RTO निरीक्षण के लिए वाहन रोकने पर जुर्माना वसूलने से संबंधित थी। हमें ANI द्वारा 25 अगस्त को इस घटना के बारे में किया गया एक ट्वीट भी मिला। इस घटना को ज़ी न्यूज़ ने भी प्रकाशित किया था।

ANI ने सर्कल ऑफिसर बड़ौत, आरके कुशवाहा के हवाले से लिखा है,“RTO ने एक गाड़ी को ज़प्त कर लिया था जिसे कल मुक्त किया गया। गाड़ी होमगार्ड की निगरानी में थी और एक PRD जवान ने मंडी गेट के पास गाड़ी को रोक दिया था, जिसकी वजह से उन दोनों के बीच लड़ाई हो गयी थी”-अनुवाद। बागपत पुलिस ने भी इस घटना के बारे में ट्वीट करते हुए कहा,“प्रकरण में मारपीट करने वाले दोनो कर्मचारी पुलिस कर्मी नहीं है।एक होमगार्ड व दूसरा PRD का जवान है क्षेत्राधिकारी बडौत द्वारा जाँच किए जाने के उपरांत दोनों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को संस्तुति की गई है”

यह ध्यान देने योग्य है कि हाथापाई कर रहे लोग पुलिसकर्मी नहीं है और यह वीडियो हाल ही में लगाए गए भारी जुर्माने से भी संबधित नहीं है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बागपत में होमगार्ड और PRD जवान के बीच हुए विवाद का है।

The post खाखी वर्दी पहने हुए व्यक्तियों के बीच हुई झड़प का वीडियो भ्रामक दावे से वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading