
सऊदी अरब परमाणु शक्ति के लिए युरेनियम संवर्धन करना चाहता है।
सऊदी अरब ने अपने परमाणु शक्ति कार्यक्रम के लिए, जिसे वह दो परमाणु रिएक्टर के साथ शुरु करना चाहता है, भविष्य में युरेनियम संवर्धन और उसके उत्पादन की योजना का एलान किया है।
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री अब्दुल अज़ीज़ बिन सलमान ने सोमवार को कहा कि रियाज़ ऊर्जा में विविधता लाना और परमाणु ईंधन के लिए युरेनियम के संवर्धन व उत्पादन सहित परमाणु कार्यक्रम का संपूर्ण चक्र हासिल करना चाहता है।
पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने अबू धाबी में ऊर्जा सम्मेलन में कहाः “हम इस दिशा में सावधानी के साथ बढ़ रहे हैं… हम 2 परमाणु रिएक्टर के साथ परीक्षण कर रहे हैं।”
सऊदी ऊर्जा मंत्री ने देश के पहले दो परमाणु रिएक्टर के लिए टेन्डर जारी करने की योजना की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगले साल इस टेन्टर के जारी होने की संभावना है।
समझा जाता है कि अरबों डॉलर की इस योजना से संबंधित आरंभिक बातचीत में अमरीका, रूस, चीन, फ़्रांस और दक्षिण कोरिया शामिल होंगे।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source