क्या राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज के पूरे परिवार को दी श्रद्धांजलि? नहीं, फोटोशॉप तस्वीर वायरल

“राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज के निधन पर ट्वीट कर सुषमा जी के परिवार और उनके चाहने वाले सभी लोगों को दे डाली श्रृद्धांजलि. देश की सबसे पुरानी पार्टी के कुल दीपक के अद्भुत ज्ञान को नमन। “

उपरोक्त संदेश के साथ सोशल मीडिया में एक तस्वीर व्यापक रूप से प्रसारित है, जिसमें राहुल गांधी की ट्वीट को किसी समाचार चैनल के स्क्रीनग्रैब के साथ दिखाया गया है।

राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज के निधन पर ट्वीट कर सुषमा जी के परिवार और उनके चाहने वाले सभी लोगों को दे डाली श्रधांजलि

इस सड़कछाप को श्रद्धांजलि देने का भी ज्ञान नहीं है ।।

Posted by Shyam Sunder Bhatt on Wednesday, 7 August 2019

तस्वीर में लिखा हुआ है,“लोग उनको काफी सम्मान करते थे। उनके परिवारवालों और चाहनेवालों को श्रद्धांजलि”। यह तस्वीर व्यापक रूप से फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सअप पर साझा की जा रही है।

ऑल्ट न्यूज़ के मोबाइल एप्प पर भी इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिए हमें कई अनुरोध प्राप्त हुए है।

फोटोशॉप तस्वीर

पहला सुराग कि इस तस्वीर में राहुल गाँधी के ट्वीट का हिंदी अनुवाद उनके असली ट्वीट से मेल नहीं खाते हैं, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है – “इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।” – (अनुवाद)

इसके अलावा, वायरल स्क्रीनशॉट के शीर्ष दाहिने कोने ने दिल्ली आजतक का एक धुंधला लोगो दिख रहा है। हालांकि, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन ध्यान से देखने पर दिल्ली आज तक न्यूज़ चैनल के लोगो जैसा दिख रहा है।

हमने पाया कि दिल्ली आज तक ने राहुल गांधी के ट्वीट को कई बार प्रसारित किया था, लेकिन उनमें से किसी भी प्रसारण में उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट का अनुवाद नहीं किया था।

इसके अलावा, दिल्ली आज तक द्वारा प्रसारित कार्यक्रम के स्क्रीनग्रैब का समावेश नीचे किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राहुल गांधी के ट्वीट का अनुवाद नहीं किया गया है।

हमने दिल्ली आज तक चैनल के संपादक शम्स ताहिर खान से भी संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि,“यह किसी के द्वारा मॉर्फ़ किया गया है। उसे देखते ही स्पष्ट हो जाता है क्योंकि हमारे चैनल के फॉण्ट और स्क्रीनग्राब उससे अलग है। उस तस्वीर में जो समय दिया गया है उससे हमने चेक किया तो चैनल द्वारा ऐसा कुछ प्रसारित नहीं किया गया था”

निष्कर्ष के तौर पर, सोशल मीडिया में राहुल गांधी के ट्वीट को दिखाते हुए दिल्ली आज तक के स्क्रीनग्रैब वाली तस्वीर फोटोशॉप है।

The post क्या राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज के पूरे परिवार को दी श्रद्धांजलि? नहीं, फोटोशॉप तस्वीर वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading