नई दिल्लू: इन दिनों सोशल मीडिया पर जो नाम सबसे तेजी से फैल रहा है वो है शरजील इमाम का जिसकी तलाश में पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है लेकिन कामयाब नही हो सकी
शरजील इमाम पर आरोप है कि उसने भड़काऊ बयानबाजी करी है जिसके चलते उसके खिलाफ असम और उत्तर प्रदेश में एफआईआर दर्ज की गई हैं। शरजील के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कौन है शरजील इमामः शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद जिले का निवासी है और फिलहाल दिल्ली की जेएनयू यूनिवर्सिटी से आधुनिक इतिहास में पीएचडी कर रहा है। शरजील इमाम के फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, शरजील ने आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। इसके साथ ही शरजील आईआईटी बॉम्बे में असिस्टेंट टीचर भी रह चुका है।
शरजील के प्रोफाइल के अनुसार, वह बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी एक कंपनी में काम कर चुका है और यूनिवर्सिटी ऑफ कॉपेनहेगन में बतौर प्रोग्रामर भी अपनी सेवाएं दे चुका है। शरजील ने जेएनयू से ही आधुनिक इतिहास में मास्टर्स और एमफिल की डिग्री ली है।

शरजील इमाम आइसा में दो साल से अधिक समय तक रहा और एक साल के लिए आइसा की कार्यकारिणी का सदस्य भी रहा। आइसा के प्रत्याशी के तौर पर शरजील ने जेएनयू में साल 2015 में काउंसलर का चुनाव भी लड़ा था।
शरजील ने बीती 24 जनवरी को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखकर चक्का जाम करने की बात कही थी। शरजील ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि “शाहीन बाग का मॉडल चक्का जाम का है, बाकी सब सेकेंडरी हैं। चक्का जाम और धरने में फर्क समझिए, हर शहर में धरने कीजिए, उसमें लोगों को चक्का जाम के बारे में बताइए और फिर तैयारी करके हाईवेज पर बैठ जाइए।”
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com