
चीन में तेजी से फैल रहे जानलेवा कोरोना वायरस से दुनियाभर में दहशत का माहौल है। चीन के इस वायरस का प्रकोप दूसरे देशों में भी बढ़ता जा रहा है।
जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, वायरस की चपेट में आने से अकेले चीन में अबतक 132 लोगों की मौत हो गई है। चीन के अलावा दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है।
शोधकर्ताओं ने 30 ऐसे देशों की पहचान की है, जहां इस जानलेवा वायरस का सबसे ज्यादा जोखिम है।
Scientists in China and other countries are working on developing a #coronavirus vaccine. pic.twitter.com/VDKBtHHATr
— Al Jazeera English (@AJEnglish) January 30, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
इस वायरस के सबसे ज्यादा जोखिम वाले देशों या शहरों में थाईलैंड, जापान और हांगकांग सबसे उपर हैं। अध्ययन में अमेरिका को छठे स्थान पर रखा गया है, ऑस्ट्रेलिया को 10वें, यूके को 17वें और भारत को 23वें स्थान पर रखा गया है।
Respect! Medics are catching some sleep in the hospital amid the on-going fight with the novel #coronavirus. pic.twitter.com/jLVHEpbk5h
— People's Daily, China (@PDChina) January 30, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन की वर्ल्डपॉप टीम की एक रिपोर्ट में पाया गया है कि बैंकॉक वर्तमान में वायरस के सबसे अधिक खतरे वाले शहरों में से एक है।


दरअसल यह रिपोर्ट चीन से सबसे अधिक प्रभावित वाले शहरों से बैंकॉक के जाने वाले यात्रियों की संख्या के आधार पर बनाई गई है।
30 अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शहरों में से दूसरे स्थान पर हांगकांग इसके बाद ताइपेई (ताइवान), सिडनी 12वें, न्यूयॉर्क 16वें, लंदन 19वें नंबर पर है।
साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के शेंगजेई लाई ने बताया कि कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम महामारी पर संभावित रूप से पल-पल का विश्लेषण देने के लिए इसपर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।
बता दें कि घातक कोरोना वायरस की चपेट में आने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 132 पहुंच गया है। जबकि इससे 6 हजार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।
चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार तक 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में कोरोनो वायरस के कारण निमोनिया के 5,974 मामलों की पुष्टि हुई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस बीमारी से कुल 132 लोगों की मौत हुई है।
This post appeared first on The Siasat.com