कोरोना वायरस: चीन ने 3 फरवरी तक स्टॉक मार्केट को बंद किया

कोरोना वायरस: चीन ने 3 फरवरी तक स्टॉक मार्केट को बंद किया

मंगलवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर रहा,  शंघाई और शेन्ज़ेन एक्सचेंजों की घोषणाओं के अनुसार, कोरोनोवायरस भय के कारण चीन के वित्तीय बाजार 3 फरवरी तक बंद रहेंगे. वहीँ भारत में बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स में 188.26 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 40966.86 अंकों पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 12055.80 के आंकड़ों पर रहा. कमजोर विदेशी संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का माहौल बना रहा. प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 144.56 अंकों की तेजी के साथ 41,299.69 पर खुला और 41,313.63 तक उछला. निफ्टी भी 29.10 अंकों की बढ़त के साथ 12,148.10 पर खुला और 12,159.10 तक चढ़ा. बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.42 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 122.21 अंकों यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 41,277.33 पर बना हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 29.65 अंकों यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 12,148.65 पर कारोबार कर रहा था.

बाजार के जानकार बताते हैं कि पिछले सत्र की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में लिवाली बढ़ने से तेजी लौटी है. हालांकि निवेशकों को बहरहाल आगामी आम बजट का इंतजार है, जिसमें सरकार देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए नई घोषणाएं कर सकती हैं.उधर, चीन में फैले कोरोना वायरस के कारण वहां की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को देखते हुए वैश्विक शेयर बाजार में गिरावट आई है.

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading