कैंसर बीमारी की दवाइयां भी गोमूत्र से तैयार होती हैं- बीजेपी नेता

कैंसर बीमारी की दवाइयां भी गोमूत्र से तैयार होती हैं- बीजेपी नेता

केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि आयुष मंत्रालय गोमूत्र से दवाइयां बनाने के कार्य को अंजाम दे रहा है। उन्होंने आगे बताया कि गोमूत्र से कई प्रकार की दवाइयां तैयार हो रही हैं। कैंसर जैसी असाध्य बीमारी की दवाइयां भी गोमूत्र से तैयार होती हैं।

इसके लिए केंद्र सरकार ने गोसंवर्धन और गोपालन के लिए कुछ कारगर कदम उठाए हैं। केन्द्रीय मंत्री चौबे तमिलनाडु के कोयंबटूर में श्री रामकृष्ण अस्पताल में ‘कैंसर के खिलाफ जंग’ अभियान का उद्घाटन करने दौरान कही।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री चौबे ने यह भी बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (जेएवाई) में कैंसर इलाज को शामिल करने के एक प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्रालय विचार कर रहा है।

इस योजना में कैंसर को अब तक शामिल क्यों नहीं करने के सवाल पर जवाब देते हुए चौबे ने बताया कि केंद्र एक अलग योजना के तहत वर्तमान में तीन प्रकार के कैंसर का उपचार प्रदान कर रहा है, और अब जेएवाई के तहत इस घातक बीमारी को शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں